Uncategorized

नेता प्रतिपक्ष के विवादित बयान के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने चांपा में किया पुतला दहन …

img 20250601 wa00745608063019488400602 Console Corptech

चांपाछत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा नगर मंडल चांपा के आवाहन पर युवा मोर्चा के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान चांपा नगर में महंत का पुतला दहन कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया।

भाजपा युवा मोर्चा चांपा के अध्यक्ष गिरीश मोदी ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि कांग्रेस, बार-बार चुनावी पराजय और केंद्र सरकार की सफलता से हताश होकर प्रधानमंत्री पर असंयमित और अपमानजनक बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता से बौखलाकर कांग्रेस नेता देश को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

डॉ. महंत के उस बयान पर जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को “बायोलॉजिकल नहीं” बताया और “उनके शरीर में हवा, पानी और गोबर हो सकता है” जैसे शब्दों का प्रयोग किया, भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

img 20250601 wa00696543601191174204543 Console Corptech

नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने कहा कि कांग्रेस को अपनी ओछी मानसिकता से बाहर आना चाहिए। वहीं भाजपा नेता कार्तिकेश्वर ने चेतावनी दी कि इस तरह के बयान यदि जारी रहे तो भाजपा और उग्र आंदोलन करेगी। सलीम मेमन ने टिप्पणी की कि सिंदूर पर की गई बयानबाजी एक निकृष्ट सोच को दर्शाती है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष थवाईत ने कांग्रेस पर बार-बार देश विरोधी बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे बयान संविधान और राष्ट्र दोनों के लिए अपमानजनक हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता अमरनाथ सोनी ने कांग्रेस के कथित ‘काले इतिहास’ की चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी देश को केवल एक परिवार के सहारे चलाना चाहती है।

प्रदर्शन के दौरान चरणदास महंत के पुतले के साथ उनके कुछ प्रतीक चिह्न भी रखे गए जिनमें समोसा, गुड़ाखू और पानी की बोतल शामिल थी। पुतला दहन के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने “नेता प्रतिपक्ष हाय-हाय” के नारे भी लगाए।

जहां कार्यक्रम में ग्यारसी मोदी,कमल देवांगन,रामवल्लभ सोनी,गोपीचंद बरेठ,गणेश श्रीवास, मंगतू शर्मा,अनीश सिंह,नगर पालिका उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह खटकर,किशोर मोदी,नरेंद्र ताम्रकार,महावीर सोनी,लक्ष्मी चंद देवांगन,संतोष जब्बल,अखिलेश पांडेय,मंगल चंद देवांगन,भवानी गुप्ता,सरपंच गेंद कुर्रे,टीकम कंसारी,महेंद्र तिवारी,योगेश अग्रवाल,जागेश्वर केशवानी,मंगल दास महंत,राजेश थावनी,दुर्गा पटेल,मोंटो गोपाल,प्रमोद कुर्रे,संतोष देवांगन,बजरंग देवांगन,रामचरण पटेल,सुभाष शर्मा,गौकरण पटेल,विक्रांत बघेल,पुष्कर पटेल,किशन देवांगन,आकाश भोजवानी,सिद्धार्थ पाठक,जस्टेज खटकर,पवन पाठक,पार्षद ईश्वर देवांगन, अशोक देवांगन,संजय सोनी,पार्षद श्रीमती भगवंतिन साहू,भगवती देवांगन,श्वेता श्रीवास,लक्ष्मी पटेल,भवानी गुप्ता,गौतम यादव,प्रदीप यादव,लव देवांगन,सत्यप्रकाश सोनी,सुधीर सोनी,दीपक देवांगन,मनोज देवांगन,भुजबल यादव,धर्मेंद्र सोनी,राजेंद्र यादव,शैलेन्द्र देवांगन,संतोष देवांगन,रुद्र सिंह,दिग्विजय सिंह,केशव देवांगन एवं भाजपा,भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन किया गया।

कार्यक्रम का समापन भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष गिरीश मोदी के नेतृत्व में किया गया।

Related Articles