Uncategorized

थल सैनिक प्रतियोगिता में एमपी-सीजी एनसीसी दल को मिला पांचवां स्थान …

img 20260916 wa01146842860591951977727 Console Corptech

जांजगीर-चांपा।  छत्तीसगढ़ एनसीसी (आर्मी विंग) के लिए गौरव की बात है कि वन सीजी एनसीसी बटालियन के एएनओ फर्स्ट ऑफिसर दिनेश चतुर्वेदी ने दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय थल सैनिक प्रतियोगिता-2026 में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ डायरेक्टोरेट के दल का कंटिजेंट कमांडर के रूप में नेतृत्व किया। उनके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में पांचवां स्थान प्राप्त किया।

31 अगस्त से 11 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में सागर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर एवं रायपुर ग्रुप के कुल 92 एनसीसी आर्मी विंग कैडेट्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता में देशभर से चयनित लगभग 1500 कैडेट्स शामिल हुए। इसमें कैडेट्स को मैप रीडिंग, जजिंग डिस्टेंस, फील्ड सिग्नल्स, बाधा प्रशिक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा फायरिंग जैसी कठिन प्रतिस्पर्धाओं से गुजरना पड़ा।

कंटिजेंट कमांडर के रूप में दिनेश चतुर्वेदी ने मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के कैडेट्स को मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके नेतृत्व में डायरेक्टोरेट ने राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया। एनसीसी अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी ने कहा कि कर्नल सेंथिल कुमार एस. के मार्गदर्शन में दो राज्यों के दल का राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करना उनके लिए गर्व के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी थी। मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा करने के लिए दल ने पूरी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ प्रयास किया।
उन्होंने बताया कि कैंप में ओवरऑल बॉयज वर्ग में तीसरा और गर्ल्स वर्ग में सातवां स्थान प्राप्त हुआ
थल सैनिक कैंप के ओआईसी कर्नल सेंथिल कुमार एस. के नेतृत्व में डायरेक्टोरेट ने विभिन्न स्पर्धाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। बाधा प्रशिक्षण में एसडी कैडेट्स ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं जजिंग डिस्टेंस एवं फील्ड सिग्नल्स में एसडब्ल्यू कैडेट्स ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सर्विस शूटिंग में एसडब्ल्यू कैडेट्स ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
अधिकारियों एवं स्टाफ का रहा विशेष योगदानकैंप की सफलता में कर्नल सुमित शर्मा, कर्नल वेलमुरुगन एवं लेफ्टिनेंट कर्नल कंडपाल का विशेष योगदान रहा। टीम में एएनओ प्रेरणा तिवारी, जीसीआई शीला, जेसीओ रवि पून, अनूप बैक, अरुण, जय सिंह एवं नीलकमल घोष भी शामिल रहे।
दिनेश चतुर्वेदी द्वारा कंटिजेंट कमांडर के रूप में सफलतापूर्वक नेतृत्व करने पर वन सीजी एनसीसी बटालियन के अधिकारियों एवं स्टाफ ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles