Uncategorized

1 से 8 अक्टूबर तक जिले में होगा सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के तहत विशेष शिविर का आयोजन …

img 20260928 wa0055383903952736531880 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश सहित जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के सभी विकासखंडों में 01 से 08 अक्टूबर 2026 तक सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासकीय सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के तहत 01 अक्टूबर को विकासखंड अकलतरा के ग्राम पंचायत पकरिया झू, 03 अक्टूबर को विकासखंड पामगढ़ के डीएव्ही स्कूल ग्राउंड ग्राम पंचायत कुटराबोड़, 05 अक्टूबर को विकासखंड बलौदा के अटल समरसता भवन जावलपुर, 06 अक्टूबर को विकासखंड नवागढ़ के हाई स्कूल परिसर ग्राम पंचायत सेमरा तथा 08 अक्टूबर को विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत पोड़ीशंकर के शासकीय प्राथमिक शाला बाजार चौक में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

img 20260928 wa00548949457222439108007 Console Corptech

विशेष शिविरों में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय, पेंशन योजनाएं, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, लोन मेला एवं अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। 

इसी प्रकार स्वामित्व योजना अंतर्गत कार्ड वितरण, जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, बी-1 एवं नक्शा, खसरा वितरण, ऋण पुस्तिका वितरण तथा राजस्व संबंधी विभिन्न कार्यों का निष्पादन भी शिविरों के माध्यम से किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना सहित अन्य योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Articles