
चांपा। गुरु नानक जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए सिंधी गुरुद्वारा बस्ती में 13 नवंबर को सिंधी समाज की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गुरु नानक जयंती के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से आठ दिनों तक साप्ताहिक पाठ साहिब आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही गुरु नानक जयंती के अवसर पर अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी भव्य रूप से आयोजित करने की योजना बनाई गई।
बैठक में पूज्य सिंधी पंचायत बस्ती चांपा के अध्यक्ष लक्ष्मण थावाड़ी सहित श्रीचंद चंदानी, मनोहर भावनानी, किशोर मनवानी, अनिल गुलाबनी, सुनील मनवानी, मनोज वीरानी, नवीन थावानी, डॉ. सुरेश वीरानी, डॉ. अजय थावानी, अजय वीरानी, रमेश सचदेव, विक्की मनवानी, मोहनीश चंदानी, मुकेश वाधवानी, पीसी धामेचा और आयुष मनवानी उपस्थित रहे।
सिंधु युवा समिति चांपा के अध्यक्ष विशाल धामेचा भी बैठक में शामिल हुए। समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गुरु नानक जयंती के आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग से कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।



