Uncategorized

जांजगीर कोतवाली के पीछे बनेंगे पुलिस कर्मचारियों के लिए 60 नए आवास …

जांजगीर-चांपा। जिले के पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में जांजगीर-चांपा पुलिस ने पहल की है। जांजगीर कोतवाली के पीछे वर्षों से जर्जर पड़े पुराने आवासीय मकानों को हटाकर उसी स्थान पर 60 नए सर्वसुविधायुक्त आवासों का निर्माण कराया जाएगा। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की पहल और प्रयासों से शुरू हुई इस योजना की निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।

पुलिस हाउसिंग बोर्ड द्वारा इन आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। वर्तमान में पुराने भवनों को हटाने के बाद स्थल की साफ-सफाई और निर्माण से जुड़े प्रारंभिक कार्य किए जा रहे हैं। नए आवास बनने से पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर आवासीय वातावरण मिल सकेगा। लंबे समय से आवास की समस्या से जूझ रहे पुलिसकर्मियों को किराये के मकानों में रहने की मजबूरी से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। वहीं, थाना परिसर के समीप आवास उपलब्ध होने से आवश्यकता पड़ने पर ड्यूटी के दौरान पुलिस बल की उपलब्धता और कार्यक्षमता में भी सुधार होने की उम्मीद है।

पुलिस अधीक्षक की यह पहल पुलिस कर्मचारियों के कल्याण, उनकी आवासीय समस्याओं के समाधान और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles