Uncategorized

कुलीपोटा में संविधान दिवस पर प्रस्तावना की शपथ, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प …

जांजगीर-चांपा।  जिला मुख्यालय से लगे ग्राम कुलीपोटा में जय सतनाम सेवा समिति द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अतिथियों एवं ग्रामीणों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। सभी ने संविधान के मूल्यों की रक्षा करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डाइट प्राचार्य बी.आर. रत्नाकर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सतनाम धर्म महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय मनहर एवं तेरस रात्रे उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती पूजा संजय लहरे, उपसरपंच आनंद साहू सहित पंचायत के पंचगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि संविधान केवल कानूनों का संग्रह नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का अधिकार प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने और उनकी रक्षा के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंच दिनेश महंत, भरत लहरे, रमेश साहू, नकछेड़ खूंटे, शिवनारायण महिपाल, छोटेलाल बंजारे, परमेश्वर रात्रे, कृष्णो रात्रे एवं सत्यनारायण लहरे सहित पुजारीगण रामलाल लहरे, उमेदलाल खूंटे, छत्तू राम लहरे और दयाराम मिरी उपस्थित रहे।

जय सतनाम सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश महदेवा, टिकैत राम लहरे, रामकुमार कुर्रे, चंद्रकांत रात्रे, पवन लहरे, दिलीप रात्रे, सुभाष खूंटे, प्रेम लहरे, जयप्रकाश लहरे, विजय सम्राट, रमाकांत लहरे, सुधीर लहरे, बसंत मिरी, दुखीराम सोनवानी, संजय बंजारे, कमलेश लहरे, रवि रात्रे, लोकेश लहरे, समुद्र लहरे, सुरेंद्र रात्रे, संतोष महदेवा एवं सुजल रात्रे सहित समिति के पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार मिरी ने किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी जनसेवक चंद्रकांत रात्रे ने दी।

Related Articles