Uncategorized

वार्ड क्रमांक 1 में 10.14 लाख की सीसी सड़क का भूमिपूजन …

चांपा। नगर में विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड क्रमांक 1 में सीमेंट कांक्रीट (सीसी) सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। दयाराम देवांगन के घर से संजय शर्मा के घर तक बनने वाली इस सड़क पर 10 लाख 14 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। राशि स्वीकृत होने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने कहा कि नगर का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों को बेहतर सड़क, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना संकल्प है। उन्होंने बताया कि इस सड़क निर्माण के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को 10 लाख 14 हजार रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। राशि स्वीकृत होते ही भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कराया गया। सड़क बनने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

लोक निर्माण विभाग सभापति संजय सोनी ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि चांपा को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाना है।
सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति और शुरुआत पर उपस्थित नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका के प्रति आभार जताया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अंजली देवांगन, महेंद्र तिवारी, अशोक देवांगन, ईश्वर देवांगन, तमेंद्र देवांगन, एल्डरमैन महाराज सीताराम गुहा, सुधीर अग्रवाल, सलीम मेमन, रामवल्लभ सोनी, फत्ते देवांगन, पूर्व पार्षद रजनी देवांगन, शैलेन्द्र देवांगन, संजय देवांगन, मोनी मिश्रा, राजन गुप्ता, किशोर मोदी, संतोष देवांगन, इंजीनियर यज्ञा सिदार सहित पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles