
खरसिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 49 बिलासपुर रायगढ़ मार्ग पर प्राचीन काल से सिद्धेश्वर नाथ की मंदिर बारगढ़ में स्थित है। वहीं भोलेनाथ की प्रांगण में महाशिवरात्रि के महापर्व के उपलक्ष्य पर संगीतमय श्रीमद्भागवत् ज्ञान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई।


यह भक्तिमय आयोजन 9 फरवरी से प्रारंभ होकर 17 फरवरी तक चलेगा। जिसमें अडभार हरदी के युवा कथा वाचक पं.श्रवण कृष्ण गिरी महाराज द्वारा भागवत कथा का वाचन किया जाएगा। शुक्रवार को वेदी-पूजन एवं श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताया जाएगा। वहीं क्रमशः अवतार वर्णन, परीक्षित जन्म, ध्रुव चरित्र, कपिल चरित्र, वामन अवतार, श्रीराम तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, श्रीकृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी, गोवर्धन लीला, रासलीला रुक्मणी मंगल, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष के पश्चात तुलसी वर्षा सहस्त्रधारा तथा पूर्णाहुति होगी|











