छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा शहर के विभिन्न जगहों में मनेगा आजादी का जश्न,नपाध्यक्ष जय थवाईत आन बान व शान से लहराएगें तिरंगा …

चांपा। भारत की आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस शहर में भी धूमधाम से मनाया जाएगा। 15 अगस्त को शहर के विभिन्न स्थानों में आन, बान व शान से तिरंगा लहराएगा। शहर के विभिन्न जगहों में ध्वजारोहण के लिए कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसके मुताबिक सुबह 7.30 बजे नगरपालिका कार्यालय भवन में नगरपालिका अध्यक्ष जय थवाईत सीएमओ, पार्षद, एल्डरमैन व नगरपालिका स्टाफ की उपस्थिति में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद सुबह 8 बजे सामुदायिक भवन में नपाध्यक्ष जय थवाईत द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। सुबह 8.45 बजे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गणेश श्रीवास ध्वजारोहण करेंगे। वहीं सुबह 9.15 बजे नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील साधवानी बापू बालोद्यान में तिरंगा फहराएंगे। इसी तरह सुबह 10 बजे विवेकानंद उद्यान में नपाध्यक्ष जय थवाईत और 10.45 बजे पुराना फिल्टर प्लांट परिसर में नपा उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन ध्वजारोहण करेंगे। सभी ध्वजारोहण कार्यक्रम में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह किया गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptech

rajan Console Corptech

Related Articles