छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

दो नकली नोटो के सौदागर चढ़े पुलिस के हत्थे …

आरोपियो के कब्जे से 500-500 के कुल 172500/- रुपए, कलर प्रिंटर,पेपर कटर,मोटर सायकल एवम मोबाइल फोन को किया गया जप्त।आरोपी के विरुद्ध धारा 489 क, ख, ग,34 भादवि. के तहत की गई कार्यवाही।मुखबिर सूचना मिला की बस स्टैंड मेऊभाठा थाना पामगढ़ के पास वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर निवासी भिलौनी नकली नोट रखकर खपाने के लिए घूम रहा है सूचना पर गवाहों को साथ लेकर रेड कार्यवाही किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

रेड कार्यवाही दौरान मौके पर वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर उम्र 38 वर्ष निवासी भिलौनी मिला जिससे पूछताछ करने पर उसके कब्जे से विभिन्न सीरीज के 500 रुपए के नकली नोट 14000/- रुपए, मोबाइल रेडमी कंपनी का तथा मोटर सायकल सीजी 11ए एच 5861 को जप्त कर पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया जो अपने साथी रामसागर बंजारे उम्र 36 वर्ष निवासी डोंगाकोहरोद के साथ मिलकर अपने अपने घर में 500 रुपए के नकली नोट छापकर बाजार में खपाना बताये।
प्रकरण में आरोपी वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर उम्र 38 वर्ष निवासी भिलौनी के कब्जे से 500 रुपए के 249 नकली नोट कीमती 124500 रुपए तथा अन्य आरोपी रामसागर बंजारे उम्र 26 वर्ष निवासी डोंगाकोहरोद के कब्जे से 500 रुपए के 96 नकली नोट कीमती 48000 रुपए कुल जुमला 345 नकली नोट कीमती 172500 रुपए तथा नोट छापने के कलर प्रिंटर, पेपर कटर तथा घटना में उपयोग किये मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 एएच 5861,मोबाइल विवो कंपनी को विधिवत जप्त किया गया है।प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा का पर्याप्त सबूत पाए जाने से दिनांक 09/04/23 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक सनत मांत्रे, सउनि.रामदुलार साहू, सुनील टैगोर,आरक्षक शिवराय सागर,विश्वजीत आदिले, उमेश दिवाकर,अनुज खरे,श्याम ओगरे, म. सै.आरती भारती का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles