Uncategorized

धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था व मनमानी चरम सीमा पर…

जांजगीर-चांपा।(ससहा)… धनगांव धान खरीदी केंद्र में अव्यवस्था व मनमानी चरम सीमा पर है। खरीदी प्रभारी की मनमानी इस कदर है कि शासन नियमनुसार के निर्धारित तौल से भी किसानों से ज्यादा धान लिया जा रहा है। प्रत्येक बोरा में 41 किलो 200, 500 ग्राम लिया जा रहा है।

जबकि शासन के नियमानुसार एक बारदाने में 40 किलो धान भरा जा सकता है। उसमें बारदाने के वजन के बदले एक बारदाना रखा जाता है या फिर 500 ग्राम, लेकिन खरीदी प्रभारी 1 किलो तक प्रति बोरी एक्स्ट्रा धान भर रहे हैं। किसान आपत्ति करे तो कह दिया जाता है कि परिवहन समय पर नहीं होने से धान फड़ में पड़े रहने से सूखता है। जिसके बाद एक बोरे का वजन 40 किलो से कम हो जाता है। प्रबंधकों के पास नमी जांचने के लिए मशीन शासन ने दी है। अधिक धान लेने की शिकायतें व आपत्ति करें तो उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसान इससे काफी परेशान हैं।बताया जा रहा है कि खरीदी प्रभारी पंचम वैष्णव को पामगढ़ के संबंधित अधिकारी का खास बताया जाता है। इसीलिए किसी तरह की शिकायत की ये परवाह नही करते लिहाजा, हमेशा से सुर्खियों में रहा है यह खरीदी प्रभारी। पिछले साल धान खरीदी की बात करें तो इसी धान खरीदी प्रभारी के खिलाफ उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई की थी इसके बावजूद भी अपने मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं।

किसानों ने बताया कि यहां दलालों का अड्डा है। उनके इशारे पर ही काम होता है टोकन के लिए हमको तो कई दिन से घुमाया भी जाता है लेकिन उनका तो एक इशारे पर काम हो जाता है।किसानों ने ब्लॉक एंव जिले के आला अफसरों का इस ओर ध्यानाकर्षण कर व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

Related Articles