Uncategorized

बजट में विधायक ब्यास कश्यप की मांगों पर लगी मुहर …

img 20250304 1103255232579990826705115 Console Corptech

जांजगीर चांपा। विधायक ब्यास कश्यप ने 100 बिस्तर जिला चिकित्सालय को 220 बिस्तर अस्पताल में अपग्रेड करने के लिए लोक स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मांग किया था। उनकी मांग को पूर्ण करने का उन्होंने आश्वासन भी दिया था। जिसे छत्तीसगढ़ विधान सभा के बजट सत्र में स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा जांजगीर चांपा जिले में नवीन शासकीय नर्सिंग कॉलेज, भारतीय स्टेट बैंक के सामने 250 सीटर नालंदा परिसर का निर्माण, साइबर थाने के निर्माण की घोषणा की गई है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

ब्यास कश्यप ने कहा कि बजट में स्वीकृति तो मिल जाती है लेकिन इनकी प्रशासकीय स्वीकृति नहीं मिल पाती है जिसके कारण कार्य प्रारंभ ही नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि पिछले बजट सत्र 2024-25 में स्वीकृत कार्यों के लिए आज दिनांक तक प्रशासकीय स्वीकृति जारी नहीं हो सकी है जो काफी निराशाजनक है। पिछले बजट में लोक हित के कार्य जैसे नैला रेलवे पश्चिम केबिन में ओवर ब्रिज का निर्माण, चांपा में हसदेव नदी पर नवीन पुल निर्माण, नवागढ़ में सर्किट हाउस निर्माण की घोषणा की गई थी जिसका आज दिनांक तक प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी नहीं किया गया, तथा कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। कहीं वर्तमान बजट की घोषणाएं भी सिर्फ घोषणा बनकर न रह जाए।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

उन्होंने इसे निराशाजनक बजट कहा है। इस बजट में कृषि एवं किसानों के लिए कुछ नहीं है। राज्य के युवा एवं बेरोजगारों के साथ छलावा हुआ है। 10 हजार भर्ती की घोषणा ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। एक अकेले शिक्षा विभाग में 33 हजार से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं जिन्हें भरे जाने की आस प्रदेश के युवाओं को थी। वित्त मंत्री ने कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा तो की परन्तु केंद्र के समान न तो देय तिथि से देने की घोषणा की न ही डीए के एरियर्स की घोषणा की। इससे प्रदेश के कर्मचारी वर्ग खासे नाराज हैं।

Related Articles