Uncategorized

9 कार्टून नशीली सिरफ के साथ चांपा के 2 युवक पकड़ाए …

जांजगीर-चांपा। अवैध रूप से मादक पदार्थ नशीली कोडीन शिरप बिक्री हेतु कार में परिवहन करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, सायबर सेल एवं थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सायबर सेल/जांजगीर पुलिस को मुखबिर सूचना मिला की चांपा की ओर से जांजगीर तरफ एक कार में दो व्यक्ति भारी मात्रा में नशीली शिराप बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखे हुए परिवहन करते हुए ला रहे हैं की सूचना पर मड़वा प्लांट रोड के पास घेराबंदी कर एक कार फोर्ड फिगो को पकड़े जिसमे बैठे व्यक्ती सिकन्दर खान, चंद्रशेखर साहू निवासी चांपा जिनके कार की तलाशी लेने पर 9 कार्टून में कुल 1080 नग कोर्डिन नशीली शीरप 1,94,400/ रु मिला एवं घटना में परिवहन किए कार क्रमांक सीजी सीजी 11 ई 1423 को मुताबिक गवाहो के समक्ष जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 21(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी सायबर सेल प्रभारी, निरी. अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर, उपनिरी पारस पटेल सायबर सेल, सहायक उप निरीक्षक लंबोदर सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा,बलबीर सिंह, विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, सिदार सिंह पैकरा, महिला आर. दिव्या सिंह तथा औषधि निरीक्षक जांजगीर सुमित परिहार का सराहनीय योगदान रहा

Related Articles