Uncategorized

बूढ़ी माई भव्य कलश यात्रा, मुख्य कलश उठाने चांपा की कु. तनिष्क देवांगन का चयन …

img 20260217 wa0087170880524272779547 Console Corptech

जांजगीर-चांपा/ रायगढ़। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाल्गुन माह के मंगलवार को रायगढ़ स्थित देवांगन धर्मशाला में देवांगन समाज की कुल देवी माता परमेश्वरी एवं श्री बूढ़ी माई की विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में समाज के सभी वर्गों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का आयोजन युवा देवांगन बूढ़ी माई सेवा समिति एवं महिला समिति देवांगन समाज रायगढ़ के तत्वावधान में किया गया।

img 20260217 wa00863619946248649511778 Console Corptech

इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा के लिए मुख्य कलश उठाने हेतु सैकड़ों कुंवारी कन्याओं के नाम आमंत्रित किए गए थे। 15 फरवरी को लकी ड्रा के माध्यम से कु. तनिष्क देवांगन का चयन किया गया। चयन की घोषणा के बाद समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि कु. तनिष्क देवांगन का जन्म स्थान रायगढ़ है, जबकि शिक्षा के लिए वे अपने नाना के घर चांपा में निवासरत हैं।

img 20260217 wa00838500942263754697932 Console Corptech

मंगलवार 17 फरवरी 2026 को कु. तनिष्क देवांगन ने सिर पर कलश धारण कर देवांगन धर्मशाला रायगढ़ से श्री बूढ़ी माई मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली। मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात वापस देवांगन धर्मशाला पहुंचकर विशेष प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया।पूरे आयोजन के दौरान देवांगन समाज में भारी उत्साह देखने को मिला। महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई। समाज के लोगों ने इस पावन आयोजन को आस्था, परंपरा और एकता का प्रतीक बताया।

Related Articles