Uncategorized

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से जिले के 101 जोड़े शादी के बंधन में बंधे …

img 20240210 wa00388419249046648345708 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 101 जोड़े विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी,जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यानिता चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह कलेक्टर आकाश छिकारा ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया साथ ही सुखी दाम्पत्य की शुभकामना भी दी साथ ही उपहार भेंट किए।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech
img 20240210 wa00334789155816385002947 Console Corptech

श्री चौधरी ने कहा कि निर्धन कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वरदान है। इस योजना के माध्यम से फिजुल खर्च एवं दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को समाप्त करने का एक अच्छा माध्यम है। अब ऐसे कन्याओं के माता-पिता को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा। ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से लाभान्वित करते हुए  101 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् प्रति जोड़ा 50 हजार रुपए का व्यय निर्धारित है। जिसमें 6 हजार रुपए वस्त्र, श्रृंगार सामग्री, आभूषण पर, 8 हजार रूपए विवाह के आयोजन पर, 15 हजार रुपए प्रोत्साहन सामग्री व 21 हजार बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से वधु को दिया जाता है। नवविवाहित जोड़ों को जीवनोपयोगी विभिन्न सामग्रियां जैसे कुकुर, बर्तन गद्दा, आलमीरा, वैवाहिक वस्त्र, मंगलसूत्र, बिछिया, पायल, वैवाहिक वस्त्र, श्रृंगार सामग्रियां आदि उपहार स्वरूप प्रदान किए जाते है। इसके अतिरिक्त विवाह का आयोजन शासकीय स्तर पर किया जाता है।

Related Articles