Uncategorized

सेवा संकल्प अभियान के तहत कुरदा में चला स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन अभियान …

img 20260929 wa00496145927968578367210 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से एक माह तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम कुरदा में स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन अभियान आयोजित किया गया। माय भारत के जिला युवा अधिकारी प्रतिष्ठा माथुर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में माय भारत के वॉलंटियर्स सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा और बच्चे शामिल हुए।
अभियान के दौरान ग्राम कबीर चौक में स्वच्छता गतिविधियां संचालित की गईं। माय भारत वॉलंटियर सुमन महंत ने ग्रामीणों को कचरे से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए घर और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। लोगों को कचरे का उचित प्रबंधन करने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य राकेश्वर बरेठ, पंच सावित्री बाई साहू एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं। इस दौरान तिहारीन बाई, बुधवारा महंत, साजन बरेठ, मंजू महंत, लक्ष्मीन, शारदा महंत, सोम महंत, धनराज साहू, आयुष बरेठ, साक्षी, मीनाक्षी, गोल्डी, हनी, मैना सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित अभियान में स्वच्छता को लेकर सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

Related Articles