छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर शहर में एकबार फिर सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने शुरू हुई कार्रवाई, 8 दुकानों से 11 किलो प्लास्टिक जब्त…

जांजगीर चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर में एकबार फिर सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने नगर पालिका जांजगीर नैला ने मुहिम छेड़ दी है। सीएमओ चंदन शर्मा के निर्देश पर आज उनकी टीम ने शहर के विभिन्न दुकानों में जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक की जांच की। इस दौरान 8 दुकानों से करीब 11 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। साथ ही उन पर 44 सौ रुपए का जुर्माना लगाया गया। नगर पालिका सीएमओ चंदन शर्मा ने लोगों से अपील की है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करें। समान देने के लिए कागज या कैरी बैग का उपयोग करें।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

rajangupta Console Corptech

Related Articles