Uncategorized

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र में एक पेड़ मां के नाम के तहत रोपा पौधा

img 20240712 wa00291241790030565638504 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने शुक्रवार को नवागढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत सुकली की आंगनबाड़ी केंद्र में एक पेड़ मां के नाम के तहत आम का पौधा लगाया और ग्रामीणों, महिलाओं एवं बच्चो में पर्यावरण के प्रति जन- जागरूकता को लेकर संदेश दिया। इसके साथ ही जल शक्ति से नारी शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति देवी सिंह, सुकली सरपंच भोजराम करियारे, महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधरोपण किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

कलेक्टर आकाश छिकारा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका के साथ ही पौधरोपण करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत जल शक्ति से नारी शक्ति अभियान से जुड़कर हम सभी मिलकर पानी के महत्त को समझ सकते है और आज की पीढ़ी के लिए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, पानी का संचयन, रेनवाटर हार्वेस्टिंग तथा खराब पानी का अन्य उपयोग इत्यादि विषय पर जानकारी देकर जागरूक कर सकते है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए जरूरी है कि हम पानी को व्यर्थ न बहाए और  दिनचर्या में छोटी छोटी चीजों में जल संरक्षण का ख्याल रखते हुए बचत करें। वृक्षारोपण करने के उपरांत उन्होंने बच्चों से आंगनबाड़ी केंद्र में दी जा रही प्रारंभिक शिक्षा को लेकर जानकारी ली।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech
img 20240712 wa00304921996864291602478 Console Corptech

इस दौरान उन्होंने गौरव, करुणा, देवांश, करण, खुशी, मयंक आदि बच्चों से उनका नाम, गिनती, ए बी सी डी, कविता एवं आगनबाड़ी में दिए जा रहे पोषण आहार के बारे में पूछा। बच्चों ने प्रश्नों का जबाव दिया तो कलेक्टर श्री छिकारा ने खुश होकर उन्हें टॉफी बाटी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को कुपोषित बच्चों, गर्भवती, शिशुवती माताओं के घरों में फलदार पौधो के रोपण का अभियान चलाने, बेटियों के नाम से भी वृक्षारोपण करने कहा।

Related Articles