Uncategorized

चांपा में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छता श्रम दान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया ….

चांपा। बीते दिनों चांपा नगर पालिका को स्वच्छता के लिए 50 हजार तक आबादी वाले सर्वश्रेष्ठ नगरीय निकायों की श्रेणी में द्वितीय स्थान राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया है यह चांपा नगर पालिका के लिए एवं पूरी नगरीय निकाय क्षेत्र के लिए गौरव की बात है

इसी क्रम में आज चांपा नगर के स्व. राजकिरण दुग्गड़ उद्यान में सुबह अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।जिस तरह जिले में बरसात के समय डायरिया-मलेरिया जैसी बीमारी के चपेट में लोग आ रहे है उनके बचाव हेतु यह कार्य जरूरी है।अपने आसपास के एरिया को साफ सफाई रख कर स्वयं एवं अपने आसपास के लोगो को स्वस्थ रखने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है।
इस स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम में जिला कलेक्टर आकाश छिकारा,सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद,सीएमओ भोला सिंह ठाकुर,तहसीलदार पुलकित साहू,चांपा नपाध्यक्ष जय थवाईत,पूर्व नपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पार्षदगण, नपा के कर्मचारियों सहित गणमान्य नारगिक उपस्थित थे।

Related Articles