Uncategorized

बावन परी का मजा लेते 8 जुआरी पकड़ाए …

img 20240918 wa00467902731686674039612 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देश में जुआ-सट्टा पर रोक लगाने जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में पामगढ़ पुलिस एवं साइबर टीम ने 8 आरोपियों को पकड़ा है।आरोपियों के कब्जे से 10430 रुपये नगद एवं 52 पत्ती तास बरामद कर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर की सूचना पर ग्राम मेउ मे बस स्टेंड के पास डबरी के नीचे जुआ खेल रहे है। सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी आकाश यादव उम्र 23 वर्ष साकिन पामगढ़। धन्नू यादव उम्र 35 वर्ष साकिन मेउ थाना पामगढ़। गोविंदा साहू उम्र 26 वर्ष साकिन मेउ थाना पामगढ़। रवि उर्फ छोटू श्रीवास उम्र 22 वर्ष साकिन संजय नगर अकलतरा। देवचरण टण्डन उम्र 42 वर्ष साकिन चेंउडीह थाना पामगढ़। पवन खरे उम्र 38 वर्ष साकिन रोझनडीह थाना पामगढ़। कुलदीप सिंह भारद्वाज उम्र 25 वर्ष साकिन आज़ाद चौक अकलतरा। महेश्वर शुक्ला उम्र 42 वर्ष साकिन कोटमी सोनार को जुआ खेलते पकडा जिसके कब्जे से जुमला 10430/- रूपये 52 पत्ती तास बोरी फट्टी को बरामद किया।आरोपीयो का कृत्य धारा 3(2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का विधिवत गिरफ्तारी कार्यवाही कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

उक्त कार्यवाही में उप. निरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ म.प्रधान आर बलमती यादव आर. रोहित साहू, मुकेश कमलेश, सीताराम सूर्यवंशी सैनिक चन्द्रशेखर प्रधान थाना पामगढ एवं सायबर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles