Uncategorized

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शहर में हुआ एकता दौड़ का आयोजन, राष्ट्रीय एकता की ली गई शपथ…

जांजगीर चांपा। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के दिशा-निर्देशन में 7 बजे जांजगीर के कचहरी चौक से हाईस्कूल मैदान तक एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पाण्डेय विशेष रूप से मौजूद रहे। दौड़ के पश्चात राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। एकता दौड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरू युवा केन्द्र संगठन के स्वयं सेवकों, उच्च शिक्षा विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग आदि की सहभागिता रही।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles