Uncategorized

आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं का हुआ सम्मान एवं बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ …

img 20241217 wa00151121007785123417234 Console Corptech

चांपा। वार्ड नं. 21 के आंगनबाड़ी केंद्र में महतारी वंदन योजना के तहत लाभान्वित हो रही महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी महिलाओं को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया साथ ही महिलाओं ने कुर्सी दौड़ का खेल खेला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद नागेंद्र गुप्ता एवं आंगनबाड़ी सुपरवाइजर निशा राय सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

img 20241217 wa00149151249042779257938 Console Corptech

आंगनबाड़ी सुपरवाइजर निशा राय ने महतारी वंदन योजना के महत्व को समझाते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनके सम्मान को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस योजना से माताओं को आर्थिक और सामाजिक संबल मिल रहा है साथ ही उपस्थित सभी महिलाओं को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई।उन्होंने कहा कि विवाह के लिए लड़की का उम्र 18 वर्ष और लड़के की उम्र 21 वर्ष निर्धारित है।इससे कम उम्र में विवाह कराना गैरकानूनी है।उन्होंने शपथ दिलाया कि मैं बाल विवाह के खिलाफ हर संभव प्रयास करूंगी।मैं प्रयास करूंगी की मेरे आसपास के समुदाय में किसी बालिका का बाल विवाह न हो।मैं सभी बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करूंगी।

आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीप्ति देवांगन ने कार्यक्रम के दौरान योजना की जानकारी दी और महिलाओं को जागरूक किया। महिलाओं ने सम्मान पाकर खुशी जताई और सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का संचालन आंगनबाड़ी सुपरवाइजर निशा राय एवं आभार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीप्ति देवांगन द्वारा किया गया।

Related Articles