Uncategorized

संतोष थवाईत बने चांपा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष …

img 20241222 wa00387385661227502515830 Console Corptech

चांपा। नगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संतोष थवाईत को नगर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय आगामी नगरीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श और खींचतान के बाद सर्वसम्मति से संतोष थवाईत के नाम पर मुहर लगी।इस बार भाजपा ने नगर मंडल अध्यक्ष के लिए युवाओं पर दांव खेला है। सभी मंडलो में 45 वर्ष से कम आयु के युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी है

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

संतोष थवाईत की नियुक्ति से पार्टी को चुनावी तैयारी में मजबूती मिलने की उम्मीद है। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। चांपा नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे पार्टी के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

इस अवसर पर संतोष थवाईत ने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उनकी नियुक्ति से भाजपा को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिलने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की संभावना है।

Related Articles