छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

नपाध्यक्ष जय थवाईत ने नाग पंचमी पर दी क्षेत्रवासियों को बधाई …

चांपा। नगर पालिका अध्यक्ष जय थवाईत ने सावन माह की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाये जाने वाले, शक्ति एवं सूर्य के अवतार नाग पंचमी पर्व पर क्षेत्रवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं,साथ ही नपाध्यक्ष ने पार्षदों सहित कालो के काल महाकाल का दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में नाग देवता का दर्शन किया जो साल में एक दिन नाग पंचमी के दिन पठ खुलता है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

नपाध्यक्ष जय थवाईत ने कहा कि आज देश भर में नाग पंचमी को पर्व मनाया जा रहा है। इस साल नाग पंचमी सावन महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जा रहा है।इन दिन को लेकर मान्यता है कि पूरे विधि विधान से इस दिन पूजा करने से आपकी कुंडली के कालसर्प दोष दूर हो जाते हैं।नाग पंचमी के दिन नागों के देवता की पूजा की जाती है।मान्यता है कि ऐसा करने से सांपों से आपके परिवार की रक्षा होगी।नाग हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है, नागों को धारण करने वाले भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना करना भी इस दिन विशेष रूप से शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में नागों को देवता माना गया है। नागपंचमी के दिन आठ नागों की पूजा होती है। इनमें अनन्त, वासुकि, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीक, कर्कट और शंख हैं। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा पूरे विधि विधान से किया जाता है। पौराणिक काल के अनुसार, सर्पों को देवता के रूप में पूजा जाता रहा है।हल्दी, रोली, चावल, कच्चा दूध, फूल और जल चढ़ाकर नाग देवता की पूजा की जाती है।नाग देवता को प्रसाद के रुप में लावा चढ़ाया जाता है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech
IMG 20230821 WA0021 Console Corptech
महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करते …

Related Articles