Uncategorized

अम्बेश जांगड़े बनाए गए भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष …

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी ने अम्बेश जांगड़े को जांजगीर-चांपा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय आगामी नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच विचार-विमर्श और खींचतान के बाद सर्वसम्मति से अम्बेश जांगड़े के नाम पर मुहर लगी।

अम्बेश जांगड़े की नियुक्ति से पार्टी को चुनावी तैयारी में मजबूती मिलने की उम्मीद है।उनका सरल स्वभाव, अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। जांजगीर-चांपा जिला भाजपा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे पार्टी के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है।

Related Articles