Uncategorized

चांपा ठेकेदार संघ से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव ने मांगा समर्थन …

img 20250131 wa009467563622896461937 Console Corptech

चांपा। नगर पालिका चुनाव की तैयारियों के तहत भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव ने चांपा ठेकेदार संघ से समर्थन मांगा। इस सिलसिले में उन्होंने संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ रीत होटल में बैठक की।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

संघ के अध्यक्ष बलबीर सिंह ढिल्लो ने कहा कि ठेकेदार संघ नगर के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जो भी प्रत्याशी इस उद्देश्य को आगे बढ़ाएगा, उसे संघ का समर्थन मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों को गति देने के लिए संघ हरसंभव सहयोग देगा।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नामदेव ने बैठक में कहा कि अगर नगर में भी भाजपा की सरकार बनती है, तो केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से विकास की नई योजनाएँ लागू की जाएंगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर में निर्माण कार्य पूरी प्लानिंग के साथ होंगे और ठेकेदारों के माध्यम से गुणवत्ता युक्त कार्य सुनिश्चित किए जाएंगे।

img 20250131 wa00957079058306752759004 Console Corptech

बैठक में जगदीश सराफ,अभिषेक त्रिपाठी, गणेश मोदी, रमेश सोनी, अजय शर्मा, अभय मित्तल, जावेद अहमद, गिरीश मोदी, खैरातू खान, सलीम खान, मोहन सोनी, सुभम मिश्रा, विजय कांत मिश्रा, धनंजय मिश्रा, सुरेश देवांगन, जशतेज खटकर, देवेश विश्वकर्मा समेत कई प्रमुख ठेकेदार उपस्थित रहे।

चांपा नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी द्वारा ठेकेदार संघ से समर्थन मांगना चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। अब देखना होगा कि संघ का समर्थन किस ओर जाता है और आगामी चुनाव में इसका कितना असर पड़ता है।

Related Articles