छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

मुख्यमंत्री निवास के सामने आमरण अनशन करेगा युवक, शिकायत के नौ माह बाद भी कार्रवाई नही होने से नाराज होकर दी आमरण अनशन की चेतावनी…

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पंचायत बम्हनीडीह सरपंच के द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर तीन काम्प्लेक्स निर्माण कार्य करने की शिकायत मुख्यमंत्री सहित जिले के कलेक्टर एसडीएम तक की गई थी। पर नौ माह बाद भी सरपंच के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्यवाई नही होने से नाराज शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री निवास के सामने अनिश्चितकालीन आमरण अनशन करने की सूचना कलेक्टर एसपी सहित मुख्यमंत्री को दे दी है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

युवक ने मुख्यमंत्री निवास के सामने 26 अप्रैल से अनशन पर बैठने की बात कही है। युवक का कहना है कि उसके द्वारा अगस्त 2022 मे बम्हनीडीह सरपंच द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर तीन काम्प्लेक्स निर्माण कार्य कराया गया है, जिसके लिए शासन ने न तो कोई शासकीय स्वीकृति दी है, न ही कोई अनुमति दी है। उसके बाद भी सरपंच अपनी मनमानी करते हुए पुराने बीईओ आफिस की सरकारी जमीन पर जबरन कब्जा कर तीन नग काम्प्लेक्स का निर्माण कार्य करा दिया है, जिसकी लिखित शिकायत कलेक्टर से की थी। पर कोई कार्यवाही न होने से नाराज शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री, बिलासपुर कमिश्नर सहित कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम, तहसीलदार से भी शिकायत की, पर 9 माह बाद भी सरपंच के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो सकी।। आमरण अनशन की सूचना शिकायतकर्ता ने कलेक्टर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम तहसीलदार बम्हनीडीह , पुलिस थाना बम्हनीडीह को दे दी है ।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

सरपंच को सरकारी अफसरों के संरक्षण का आरोप

शिकायतकर्ता ने बताया की बम्हनीडीह सरपंच के खिलाफ शिकायत को कई महीने गुजर चुके है पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई जिससे साफ पता चलता है कि सरकारी विभागों से भी सरपंच को संरक्षण दिया जा रहा है। सरकार के कछुवे चाल से चल रहे काम को देखते हुए युवक ने नाराजगी जताई है और अपनी मांगों को लेकर अब वह मुख्यमंत्री निवास के सामने 26 अप्रैल से आमरण अनशन पर बैठेंगे ।

राजस्व विभाग के अधिकारी पर मामला दबाने का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है की राजस्व विभाग द्वारा सरपंच को संरक्षण दिया जा रहा है जिसके चलते आज तक सरपंच के खिलाफ जांच तक नही कर सके है ऐसा लग रहा है की राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी सरपंच मे मोटी रकम लेकर मामले को दबाने मे लगे हुए हैं युवक का कहना है की उसके द्वारा अनेक बार चाम्पा अनुविभागीय अधिकारी से बात कर सरपंच के खिलाफ कार्रवाई करने को निवेदन किया गया पर उनके द्वारा आज कल करते हुए मामले को दबाया जा रहा है।

शिकायतकर्ता की दो प्रमुख मांगे

1 ) बम्हनीडीह सरपंच द्वारा बिना शासन के स्वीकृति एवं अनुमति के बनाए गए तीनो व्यवसायिक परिसरों को तोड़ा जाए ।
2 ) संवैधानिक पद पर रहते हुए सरपंच के द्वारा व्यक्तिगत लाभ के लिए बेजा कब्जा कर बिना प्रशासनिक स्वीकृति के दुकान निर्माण कर बेचने के लिए निम्नानुसार कानूनी कार्यवाही की जाए ।

वर्जन

” शासकीय जमीन पर कब्जा करने पर भी शासन द्वारा सरपंच को इतना संरक्षण मिलेगा यह सोचने वाली बात है , इतनी शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई , अगर 26 अप्रैल तक मेरी मांग पूरी नहीं हुई तो मुख्यमंत्री के निवास सामने अनिश्चितकाल आमरण अनशन बैठूंगा “

आकाश वैष्णव, शिकायतकर्ता

वर्जन

तहसीलदार सी ई ओ को रिपोर्ट के लिए बोला गया है आने के बाद देखते है

आराध्या राहुल कुमार, एसडीएम चांपा

Related Articles