Uncategorized

हथनेवरा सरपंच दुष्यंत सिंह बने बम्हनीडीह ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर …

img 20250328 wa00423661448736828675386 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले के बम्हनीडीह ब्लॉक में सरपंच संघ अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव करनौद के उद्यान में सम्पन्न हुआ, इस चुनाव में हथनेवरा गांव के सरपंच दुष्यंत सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को भारी मतों से हराकर यह पद हासिल किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

दुष्यंत सिंह की इस जीत को उनके मजबूत नेतृत्व और सरपंचों के बीच उनकी लोकप्रियता का परिणाम माना जा रहा है। चुनाव में ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भाग लिया और बहुमत ने दुष्यंत सिंह के समर्थन में मतदान किया। उनकी जीत से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई, और गांव में जश्न का माहौल बन गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वे सभी सरपंचों के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे और पंचायतों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उनकी जीत से हथनेवरा गांव का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

WhatsApp Image 2026 02 27 at 13.05.14 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles