Uncategorized

कलेक्टर ने बीडीएम अस्पताल का किया निरीक्षण,सफाई व्यवस्था को लेकर भड़के …

img 20250702 wa00642171390521246266379 Console Corptech

🔴 कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने किया बीडीएम अस्पताल, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, हनुमान धारा का निरीक्षण। अस्पताल में सीपेज की समस्या को तत्काल मरम्मत करने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियो को दिए निर्देश।हनुमान धारा में पर्यटन की अच्छी संभावनाए, करेंगे विकसित – कलेक्टर …

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सालय (बीडीएम), सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, हनुमान धारा, इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर नगर पालिका चांपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, एसडीमए चांपा सुमित बघेल, नगर पालिका सीएमओ भोलाराम सिंह,पार्षद टीकम कंसारी,पार्षद महेन्द्र तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

img 20250702 wa00624946398342704585888 Console Corptech

   कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि मरीजों का बेहतर एवं संवेदनशीलता के साथ इलाज करें तथा शासन की योजनाओं का लाभ समय पर दिया जाए। कलेक्टर ने अस्पताल के महिला-पुरुष वार्ड, शौचालय, पैथोलॉजी लैब, ओटी, प्रसव कक्ष, दंत कक्ष, नेत्र कक्ष, जनऔषधी केन्द्र, बर्न यूनिट एवं अन्य कक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में कबाड़ हो चुके बेड सहित विभिन्न सामानों का निपटान न होने पर नाराजगी व्यक्त की एवं एक माह में निपटान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने अस्पताल में आये मरीजो से उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी लेते हुए डॉक्टरों को बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को देखकर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए।

img 20250702 wa00604081431637613398439 Console Corptech

उन्होंने कहा कि मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिलना अत्यंत आवश्यक है। यदि सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भवन में हो रहे सीपेज को तत्काल ठीक करने, टाइल्स लगाने और सभी निर्माण कार्यों का मूल्यांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने मेडिकल वेस्ट का उचित निपटान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एसडीएम श्री सुमित बघेल को नियमित रूप से अस्पताल निरीक्षण करने कहा।

img 20250702 wa00657760135426637745593 Console Corptech

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने चांपा नगर स्थित हनुमान धारा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत संभावनाशील है और इसे सुनियोजित रूप से विकसित किए जाने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने नगर पालिका सीएमओ को निर्देश दिए कि हनुमान धारा के आसपास चल रहे सभी कार्यों की अद्यतन जानकारी एकत्रित कर और क्षेत्र को विकसित करने के लिए विस्तृत कार्य योजना शीघ्र तैयार करें। उन्होंने स्वच्छता, मनोरंजन, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सूचना बोर्ड एवं अन्य सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस स्थल को आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ उन्होंने हनुमान धारा परिक्षेत्र अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण भी किया।

img 20250702 wa0066528406341400296614 Console Corptech

कलेक्टर ने किया चांपा में एसटीपी निर्माण का अवलोकन दिए समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश – कलेक्टर ने नगरीय निकाय चांपा के वार्ड क्र. 13 घोघरा नाला नया फिल्टर प्लांट के पास शासन द्वारा स्वीकृत 5.3 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने एसटीपी कार्य के ठेकेदार को एसटीपी कार्य को निर्धारित समयावधि में उच्चगुणवत्तायुक्त करने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शहर के नालों का पानी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के माध्यम से ट्रीट करके ही वापिस नदी में छोड़ा जाएगा। उन्होंने एसडीएम चांपा को कार्य की प्रगति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्लांट के पूर्ण हो होने जाने पर वे स्वयं आकर फंक्शन का टेस्ट एवं वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे