Uncategorized

लायंस स्कूल में यातायात और साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

img 20250725 wa01774475379384679235287 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और बढ़ते साइबर अपराधों को ध्यान में रखते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे यातायात जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज लायंस स्कूल चांपा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह जन-जागरूकता अभियान पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।कार्यक्रम में SDOP चांपा यदुमणि सिदार ने बच्चों और शिक्षकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाना चाहिए, मोटरसाइकिल पर ट्रिपल सवारी, बिना हेलमेट तेज गति से गाड़ी चलाना पूरी तरह निषेध है।

img 20250725 wa0176302401695202325281 Console Corptech

कार्यक्रम में विशेष रूप से “राहवीर योजना” की जानकारी दी गई, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले सामान्य नागरिकों (गुड सेमेरिटन) को ₹25,000 तक की प्रोत्साहन राशि और प्रशंसा प्रमाणपत्र दिया जाता है। यह योजना लोगों को मदद के लिए आगे आने को प्रेरित करती है और कानूनी कार्रवाई से सुरक्षा भी देती है।साथ ही, “हिट एंड रन” दुर्घटना के पीड़ितों को 50,000 रूपए घायलावस्था में और 2 लाख रूपए मृत्युपरांत मुआवजा मिलने की प्रक्रिया भी समझाई गई।कार्यक्रम में छात्रों को साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की भी जानकारी दी गई।

इस जागरूकता शिविर में लायंस स्कूल चांपा के चेयरमेन राम प्रपन्न देवांगन, क्लब अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी, सचिव राजेश अग्रवाल, वासुदेव देवांगन, प्राचार्य अजीता वी.के. और लगभग 200 छात्र-छात्राएं व शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के सफल संचालन में निरीक्षक कमलेश शेंडे, निरीक्षक लालन पटेल, प्रआर. अनुराग सिंह, आरक्षक छोटेलाल साहू, चन्द्रशेखर ओग्रे, अनिल कुमार साहू, राजेश सिंह की अहम भूमिका रही।

Related Articles