Uncategorized

सब्जी मंडी के पीछे 6 लोग गांजा-सुलेशन सेवन करते पकड़ाए, NDPS एक्ट के तहत भेजे गए जेल …

img 20250805 1737256557132907191370679 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। अकलतरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 सब्जी मंडी के पीछे नशेड़ी युवकों की गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायतों पर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए टीम के साथ रेड कार्यवाही की। इस दौरान 6 लोगों को मौके पर गांजा पीते और सुलेशन सूंघते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से गांजा पीने का चिलम, गांजा की पुड़िया, बीड़ी और सुलेशन बरामद किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 27 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी:
1️⃣ किशन पाण्डेय (20 वर्ष), फिरंगीपारा, करगीरोड बिलासपुर
2️⃣ निखिल गरुड़ (19 वर्ष), जैतखाम अकलतरा
3️⃣ रूपेश चौहान (21 वर्ष), वार्ड क्रमांक 14 अकलतरा
4️⃣ धर्मेन्द्र यादव (20 वर्ष), वार्ड क्रमांक 14 अकलतरा
5️⃣ सुनील सारथी (22 वर्ष), वार्ड क्रमांक 4 अकलतरा
6️⃣ टीकाराम टण्डन (70 वर्ष), वार्ड क्रमांक 13 अकलतरा

स्थानीय लोगों की शिकायत थी कि ये आरोपी सार्वजनिक स्थल पर नशा कर राहगीरों को गाली-गलौज करते हैं और अशांति फैलाते हैं। पुलिस की तत्परता से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा और एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय का विशेष योगदान रहा। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles