Uncategorized

विजय घाट बना शराबियों-जुआरियों का अड्डा, प्रशासन बेपरवाह! …

img 20250422 wa00015994310803050141012 Console Corptech

चांपा। वार्ड नंबर 3 स्थित विजय घाट आजकल शराबियों और जुआरियों का सुरक्षित अड्डा बन गया है। सुबह से शाम तक यहां नशे में धुत्त लोगों की भीड़ लगी रहती है, जिससे आम जनता का वहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

विजय घाट के आसपास बसे नागरिकों ने कई बार इस समस्या को लेकर आवाज उठाई, लेकिन न तो नगर पालिका प्रशासन ने सुध ली और न ही पुलिस महकमे ने कोई कार्रवाई की। हालत ये है कि घाट पर निस्तार के लिए आने वाले महिला और पुरुषों को नशे में धुत्त असामाजिक तत्व गालियां तक दे डालते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस लापरवाही के चलते यहां कई बार अप्रिय घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन ऐसा लगता है जैसे प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech
img 20250422 wa00023780935052691696790 Console Corptech

अब सवाल ये उठता है—क्या विजय घाट को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराने के लिए किसी बड़ी दुर्घटना का होना ज़रूरी है? आखिर कब जागेगा प्रशासन?

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की चुप्पी अब सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 3 की जनता मांग कर रही है कि तुरंत कार्रवाई हो, वरना जन आंदोलन के लिए तैयार रहें अधिकारी!

तालाबों में बने घाटों की साफ-सफाई नियमित होती है।साफ- सफाई के लिए विभाग को निर्देशित किया जाएगा प्रदीप नामदेव, अध्यक्ष नपा चांपा…

Related Articles