Uncategorized

भाजपा ने चांपा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप नामदेव को बनाया उम्मीदवार …

fb img 17378736619711957407186068420748 Console Corptech

चांपा। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव को मैदान में उतारा है। श्री नामदेव अपनी मिलनसार, सरल और शांत स्वभाव के लिए चांपा नगर में काफी लोकप्रिय हैं। उनके पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को आज भी नगरवासी याद करते हैं और सराहते हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

प्रदीप नामदेव के कार्यकाल में चांपा नगर का स्वरूप काफी हद तक बदल गया था। उनके द्वारा नगर पालिका कार्यालय और गौरव पथ जैसे महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए, जो उनकी दूरदर्शिता और विकासशील सोच को दर्शाते हैं। नगरवासियों के अनुसार, जब भी नगर पालिका से संबंधित कोई कार्य होता है, तो आज भी लोग उन्हें ही याद करते हैं।भाजपा ने यह निर्णय काफी सोच-विचार और रणनीतिक मंथन के बाद लिया है। पार्टी को उम्मीद है कि प्रदीप नामदेव की छवि और उनका काम जनता का भरोसा जीतने में सफल होगा। बता दें कि भाजपा पिछले दो बार से नगर पालिका चुनाव में हार का सामना कर चुकी है।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

श्री नामदेव के नामांकन के साथ ही चांपा नगर में चुनावी माहौल गर्म हो गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में नए उत्साह का संचार हुआ है। यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता इस बार किसे अपना समर्थन देती है।

Related Articles