छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सुने मकान से जेवरात व नगदी सहित  26 लाख की चोरी …

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय में चोरों ने फिर सूने मकान को निशाना बनाया है। सूने मकान से जेवरात व नगदी सहित २६ लाख रुपए का माल पर कर दिए। हालांकि पुलिस डॉग स्क्वायड, फिंगर एक्सपर्ट की मदद से जांच करने में जुटी हुई है। लेकिन पुलिस को अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। जानकारी मिलते ही एएएसपी भी घटनास्थल पहुंचे थे। वर्तमान में आचार संहिता के कारण पुलिस की मुस्तैदी है, बावजूद जिला मुख्यालय में इतनी बड़ी चोरी को अंजाम दिया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech

पुलिस के अनुसार जिला मुख्यालय वार्ड 19 निवासी राजकुमार तिवारी रिटायर्ड एसईसीएल कर्मचारी है। सपरिवार 2 मई को कुछ काम से सुबह कोरबा चले गए थे। शाम को घर वापसी हो जाने के बात कहते हुए किसी को जानकारी नहीं दिए थे। शाम को भी राजकुमार सहित घर वापस नहीं लौटे। राजकुमार तिवारी मकान के ऊपर को किराए में दिया है। किराएदार सुबह उठे और नीचे आए तो देखा की मेन गेट का ताला टूटा हुआ। मकान में चोरी होने की आशंका से उन्होंने तत्काल मकान मालिक राजकुमार तिवारी को इसकी जानकारी दी। फिर तत्काल राजकुमार तिवारी सपरिवार अपने जांजगीर स्थित मकान पहुंचे। मकान अंदर घुसे सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था। साथ ही बेडरूम का आलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। इसके अलावा आलमारी का पूरा सामान बेड पर बिखरा पड़ा हुआ था। वह तत्काल लॉकर चेक किया तो उसमें से जेवर सहित नगदी गायब थे। राजकुमार तिवारी ने बताया कि आलमारी में करीब 30 से 35 तोला सोना था। इसके अलावा 2 लाख 50 हजार नगदी भी था। जिसको चोरों ने पार कर दिया है। राजकुमार तिवारी ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। एसडीओपी विजय पैकरा व कोतवाली थाना प्रवीण द्विवेदी सदलबल मौके पर पहुंचे। इसके अलावा बड़ी चोरी की जानकारी मिलते ही मौका मुआयना करने एएसपी राजेन्द्र जायसवाल भी पहुंचे। पुलिस द्वारा घर के आसपास सीसी टीवी व मकान के आगे-पीछे जांच की जा रही है। फिलहाल कही कोई सुराग हाथ नहीं लगी है। चोर मुख्य गेट से प्रवेश किया है, मुख्य गेट में दो सेंटर लॉक के बाद भी ताला लगा हुआ था। चोर ताला को तोड़कर मकान अंदर प्रवेश किए है। इसके अलावा चोर पूरी रात भर आराम से हर कमरे में जाकर आलमारी सहित अन्य चीज को ढूढकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कीचन में चॉकलेट निकालकर भी खाया, साथ ही इसका रेपर को फेंक दिया गया है। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech

पुलिस को दी चुनौती – जिला मुख्यालय में जेवरात व नगदी सहित 26 लाख रुपए की चोरी कर चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है। पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के नाम पर शहर में खानापूर्ति किया जाता है। वर्तमान में आचार संहिता के बाद भी रात्रि में गश्त नहीं हो रही है। जिला मुख्यालय में ही चंदनिया पारा, नहरिया बाबा रोड, भाठापारा, बीडीएम मोहल्ला में आपको देर रात असामाजिक तत्व घुमते आसानी से मिल जाएंगे। पुलिस का खौफ खत्म हो गया है, इसी का असर है कि रात को असामाजिक तत्व खुलेआम घुम रहे हैं और चोरी, लूट व मारपीट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस हाथ में हाथ धरी बैठी हुई है।

सूने मकान में चोरी की घटना हुई है। डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। आसपास सीसी टीवी खंगाला जा रहा है। हर एक एंगल से जांच की जा रही है – विजय पैकरा, एसडीओपी

Related Articles