Uncategorized

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1.62 करोड़ की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार …

img 20250826 wa00607031523853457119842 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी में उपयोग किए जा रहे फर्जी बैंक अकाउंट (म्यूल अकाउंट) धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि ICICI बैंक चांपा के खातों में ₹1,62,67,142 का अवैध ट्रांजेक्शन हुआ है। इस मामले में थाना चांपा में अपराध दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय  के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में साइबर टीम और थाना चांपा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। अब तक 100 से अधिक संदिग्ध खातों की पहचान की गई है, जिन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

img 20250826 wa00581841415592761942756 Console Corptech

गिरफ्तार आरोपी

  1. पंकज कुमार खूंटे (25 वर्ष), निवासी,थाना डभरा
  2. बलराम यादव उर्फ बल्लू (29 वर्ष), निवासी जैजैपुर
  3. हरीश यादव (31 वर्ष), निवासी जैजैपुर

टीम ने संदिग्ध खातों का डिजिटल अरेस्ट कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस ने चेतावनी दी है कि मनी म्यूल बनना भी गंभीर अपराध है। मनी म्यूल पर मनी लॉन्ड्रिंग, संपत्ति जब्ती और जेल जैसी सख्त कार्यवाही हो सकती है।उक्त के खिलाफ थाना चांपा का अपराध क्रमांक:-  364/2025 एवं 365/2025 धारा 317(2),317(4),317(5) BNS के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस की अपील
  • अनजान स्रोत से पैसा न लें।
  • अपने बैंक अकाउंट और वित्तीय जानकारी सुरक्षित रखें।
  • संदिग्ध ट्रांजेक्शन पर तुरंत बैंक या पुलिस को सूचित करें।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चाम्पा, निरीक्षक सागर पाठक साइबर सेल प्रभारी, साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. आनंद सिंह, माखन साहू, शहबाज खान, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा,थाना चाम्पा से उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, सउनि. ज्ञान प्रकाश खाखा का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles