Uncategorized

त्योहारी रौनक के बीच चांपा पुलिस सतर्क, दुकानदारों को दी गई समझाइश …

img 20251012 wa00014307684970950890800 Console Corptech


चांपा। दीपावली पर्व को लेकर चांपा पुलिस प्रशासन ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु पैदल पेट्रोलिंग की। चांपा थाना से बरपाली चौक तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीओपी यदुमणि सिदार तथा टीआई जे. पी. गुप्ता सहित पुलिस के जवानों ने पैदल मार्च किया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2025 10 01 at 13.56.11 Console Corptech
img 20251012 wa00036032375493578415042 Console Corptech

पुलिस अधिकारियों ने मेन रोड क्षेत्र में स्थित दुकानदारों से उन्हें यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर वाहन खड़ा न करने की समझाइश दी। साथ ही लोगों से भीड़भाड़ के दौरान सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

WhatsApp Image 2025 10 01 at 21.40.40 Console Corptech
img 20251012 wa0004467893321994770570 Console Corptech

त्यौहारी सीजन में बाजारों में बढ़ती चहल-पहल और भीड़ को देखते हुए यह पेट्रोलिंग सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों ने बताया कि दीपावली व अन्य आगामी त्योहारों के दौरान शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त और भी तेज की जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे