Uncategorized

सब स्टेशन निर्माण हेतु भूमि चयन: गांधी भवन के पीछे 891/1 खसरा नंबर की लगभग 30 डिसमिल जमीन चयनित …

चांपा। नगर के चौपाटी के सामने स्थित गांधी भवन के पीछे नए सब स्टेशन के निर्माण हेतु लगभग 30 डिसमिल भूमि का चयन किया गया है। इस जमीन का खसरा नंबर 891/1 बताया गया है। यह निर्णय आज नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव की अध्यक्षता में लिया गया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष हरीश पांडे, पार्षद महेन्द्र तिवारी, ललित देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन, नगर पालिका ईई योगेश राठौर, विद्युत विभाग के अधिकारी एई श्री नेताम, कनिष्ठ अभियंता महेश जायसवाल एवं ठेकेदारगण उपस्थित रहे।

उक्त बैठक में सब स्टेशन की अत्यंत आवश्यकता को देखते हुए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया गया और निर्माण कार्य के लिए उपयुक्त पाया गया। जनप्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि वे शीघ्र ही कलेक्टर से भेंट कर इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शुरू कराने का आग्रह करेंगे।

नगर में विद्युत आपूर्ति की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से यह सब स्टेशन अत्यंत आवश्यक माना जा रहा है। नगरवासियों को उम्मीद है कि प्रस्तावित भूमि पर कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा, जिससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ हो सकेगी।

Related Articles