Uncategorized

गौरव ग्राम सिवनी में अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा हेतु बैठक सम्पन्न …

img 20250417 wa00327257617213049224554 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। गौरव ग्राम सिवनी अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर गौरव ग्राम सिवनी में भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव की भव्य शोभायात्रा के आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 30 अप्रैल 2025 को सायं 4 बजे से भगवान परशुराम की भव्य भगवा शोभायात्रा श्री राधाकृष्ण मंदिर (गुड़ी चौक) से प्रारंभ होकर पूरे ग्राम में हर्षोल्लास के साथ भ्रमण करेगी। शोभायात्रा के समापन पर मंदिर प्रांगण में महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

rajangupta Console Corptech

बैठक में बड़ी संख्या में ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से डॉ. सनत कुमार पाण्डेय, सियाराम मिश्रा, कार्तिकेश्वर पाण्डेय, उज्ज्वल पाण्डेय, अभय मिश्रा, पं. अंशुमान मिश्रा, भूपेंद्र पाण्डेय, महेंद्र पाण्डेय, ओमप्रकाश मिश्रा, सुकेश शर्मा, सुधांशु मिश्रा, लक्ष्मीनारायण पाण्डेय, चंद्रहास पाण्डेय, गोविंद पाण्डेय, गोपाल पाण्डेय, हरिराम पाण्डेय, सुरेश मिश्रा, अमित मिश्रा, व्यासनारायण मिश्रा, देवेंद्र मिश्रा, शैलेन्द्र पाण्डेय, प्रांजल शर्मा, मुकेश मिश्रा, आदर्श शर्मा, ज्ञानू शर्मा, अनुपम पाण्डेय तथा विशेष रूप से जांजगीर से पधारे मनोज पाण्डेय और विवेक शामिल रहे।

बैठक में भगवान परशुराम जयंती को धर्म, न्याय, शौर्य एवं सनातन संस्कृति के प्रति जनजागरण का माध्यम मानते हुए इसे भव्य रूप देने का संकल्प लिया गया।समिति ने समस्त ग्रामवासियों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार इस आयोजन में सहभागिता कर इस धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी उत्सव को ऐतिहासिक रूप प्रदान करें।

Related Articles