Uncategorized

चांपा नगर में पेंशन हितग्राहियों का वार्डवार सत्यापन शिविर का आयोजन …

जांजगीर-चांपा। चांपा नगर पालिका क्षेत्र में निवासरत पेंशनधारी हितग्राहियों के लिए एक विशेष सत्यापन शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी वार्डों को शामिल किया गया है। यह शिविर आज 18 जून से शुरू होकर 29 जून 2025 तक चलेगा। इसका उद्देश्य पेंशन योजना से लाभान्वित सभी पात्र नागरिकों का आधारभूत सत्यापन करना है

सत्यापन के दौरान हितग्राहियों को अपना आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण एवं मोबाइल नंबर के साथ स्वयं उपस्थित होना आवश्यक होगा। शिविर का समय प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।

वार्डवार शिविर कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 18 जून: वार्ड 17, 18 – रामायण चौक भोजपुर
  • 19 जून: वार्ड 12, 13 – नवीन प्राथमिक शाला, घोघरनाला
  • 20 जून: वार्ड 14, 15, 16 – चरण नगर आंगनबाड़ी केंद्र
  • 21 जून: वार्ड 24, 25 – यादव मोहल्ला, बरपाली चौक चबूतरा
  • 22 जून: वार्ड 22, 23 – डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्राथमिक शाला
  • 23 जून: वार्ड 26, 27 – नवधा पंडाल, जगदल्ला
  • 24 जून: वार्ड 1, 2, 3 – रुद्रेश्वर शरण सिंह सामुदायिक भवन
  • 25 जून: वार्ड 4, 5, 6 – हटवारा चौक
  • 26 जून: वार्ड 7, 8 – टाउन प्राथमिक शाला
  • 27 जून: वार्ड 9, 10 – आंगनबाड़ी केंद्र, खिस्याली पारा
  • 28 जून: वार्ड 11, 19 – संजय नगर गणेश पंडाल
  • 29 जून: वार्ड 20, 21 – इनडोर हॉल

नगरपालिका प्रशासन ने सभी पेंशन प्राप्त करने वाले वरिष्ठ नागरिकों एवं पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे नियत तिथि को उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों के साथ सत्यापन अवश्य कराएं ताकि पेंशन योजना का लाभ निर्बाध रूप से जारी रह सके।

Related Articles