Uncategorized

मकर संक्रांति पर आज डोंगाघाट में होगा हसदेव गंगा महाआरती का भव्य आयोजन …

file 000000008454622fb2a5a10ef94e133b282294823646806153521582 Console Corptech

चांपा। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर चांपा सेवा संस्थान एवं नगर चांपा के हसदेव सलिला संरक्षक बंधुओं के संयुक्त तत्वावधान में श्री हसदेव गंगा महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आज 13 जनवरी 2026 को संध्या 6 बजे से डोंगाघाट, हसदेव तट, चांपा में आयोजित होगा
इस महाआरती में समस्त सजग प्रकृति एवं पर्यावरण प्रेमी, श्रद्धालुगण, सनातन धर्म संस्कृति एवं संस्कार के ध्वजवाहक वैष्णवजन, क्षेत्र के सामाजिक व राजनीतिक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारीगण, शासकीय-अशासकीय संस्थाओं में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है।
चांपा सेवा संस्थान के सचिव सुनील वनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आयोजित इस महाआरती का उद्देश्य हसदेव नदी के संरक्षण, धार्मिक आस्था के संवर्धन एवं सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles