अपना देशछत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

राष्ट्रीय युवा कांग्रेसी दिल्ली संसद घेराव करने निकले, पुलिस ने बीच रास्ते में रोका, छ.ग. से भी पहुंचे युवा कांग्रेसी…

जांजगीर चांपा। राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवासन के आह्वान पर देश भर के युवा कांग्रेसी आज दिल्ली संसद का घेराव के लिए पहुंचे। देश भर के युवा कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर मंतर में सुबह 11 बजे एकत्रित हुए। वहाँ भारी बड़ी संख्या में सभा आयोजित की गई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन के नेतृत्व में मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही अडानी के विरुद्ध JPC जांच की मांग की गई। छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव युवा कांग्रेस पलक वर्मा और छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस सभा एवं संसद घेराव में शामिल हुए। इस विशाल सभा को पदाधिकारियों द्वारा सम्बोधित किया गया। फिर संसद घेराव के लिए निकले। घेराव करने जा रहे युवा कांग्रेस के नेताओं सहित कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते मे पुलिस के द्वारा रोका गया और अनेक पदाधिकारियों की गिरफ्तारी भी की गई।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

Related Articles