Uncategorized

नहरिया बाबा रोड पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार …

img 20260130 wa00324524485790765040510 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय जांजगीर चांपा पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए धारदार हथियार लेकर आम लोगों को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 30 जनवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में की गई।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नहरिया बाबा रोड, नहर किनारे एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं CSP कोतवाली श्रीमती योगिता खापर्डे को अवगत कराया गया, जिनके निर्देश पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए।
थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नहरिया बाबा रोड के पास से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम हरेंद्र बरेठ पिता घासीराम बरेठ, निवासी वार्ड क्रमांक 6, बी.डी. महंत उपनगर, जांजगीर बताया। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली), प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर एवं आरक्षक नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।

Related Articles