Uncategorized

चांपा में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव की धूम: CSPDCL के तत्वाधान में मनाई गई राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ …

img 20260205 wa00022345077833210685282 Console Corptech

चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश के साथ-साथ जांजगीर-चांपा जिले में भी ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव’ का गरिमामय आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के तत्वाधान में आयोजित यह कार्यक्रम चांपा नगर के भालेराव मैदान स्थित इनडोर हॉल में संपन्न हुआ।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

महोत्सव के लिए कार्यक्रम स्थल को विशेष रूप से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जो उत्सव के उल्लास को प्रदर्शित कर रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुई।

img 20260205 wa00016736720436689405178 Console Corptech

इस अवसर पर अंबेश जांगड़े (भाजपा जिलाध्यक्ष),गगन जयपुरिया (जिला पंचायत उपाध्यक्ष), प्रदीप नामदेव (चांपा नगर पालिका अध्यक्ष), शिशुपाल सिंह राजपूत (बलौदा जनपद उपाध्यक्ष),उमा राजेंद्र राठौर (जिला महामंत्री), अमरजीत सिंह खटकर (नगर पालिका उपाध्यक्ष), ग्यारसी मोदी, सलीम मेमन, मंगल चंद देवांगन,गिरीश मोदी, राम खूबवानी एवं रितेश मोदी,भवानी गुप्ता सहित सभा स्थल पर नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला।विशेष रूप से ऊर्जा क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियों की सराहना की गई। वक्ताओं ने बताया कि कैसे छत्तीसगढ़ एक ‘पावर हब’ के रूप में उभरा है और भविष्य में बिजली उत्पादन व वितरण को लेकर क्या योजनाएं तैयार की गई हैं।रजत महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, चहुंमुखी विकास और जन-कल्याण के संकल्प को दोहराया गया। उपस्थित जनों ने राज्य की प्रगति में अपनी सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech

Related Articles