Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
Uncategorized

अंतरराज्यीय लूट व उठाईगिरी गिरोह का जांजगीर पुलिस ने किया पर्दाफाश, बिहार के 2 आरोपी गिरफ्तार …

img 20260219 wa0033281296443858315438191191 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। जिले में दिनदहाड़े लूट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांजगीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय लूट एवं उठाईगिरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बिहार राज्य के कटिहार जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में लूट व उठाईगिरी की वारदातों को अंजाम दे चुके थे।
पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर, सारंगढ़ और जांजगीर सहित विभिन्न जिलों में कुल 7 प्रकरणों में लगभग 9 लाख 83 हजार रुपये की लूट एवं उठाईगिरी की गई थी। इस गिरोह की गिरफ्तारी में साइबर थाना जांजगीर को बड़ी सफलता मिली है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

गिरफ्तार आरोपियों में
दीपक यादव (36 वर्ष) निवासी नया टोला जोराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार (बिहार)
अविनाश उर्फ सनी कुमार यादव (28 वर्ष) निवासी नया टोला जोराबगंज, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार (बिहार)
शामिल हैं। प्रकरण का मुख्य साजिशकर्ता एवं एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech


मामले का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 13 फरवरी 2026 को ग्राम धरदेई निवासी प्रार्थी द्वारा थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि पामगढ़ स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 2.5 लाख रुपये निकालने के बाद अज्ञात आरोपियों ने उसका पीछा कर रकम लूट ली। इस पर अपराध क्रमांक 61/2026 धारा 309(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर साइबर टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में साइबर टीम ने घटनास्थल से लेकर जांजगीर-बिलासपुर मार्ग पर 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों का सुराग बिलासपुर तक मिला।जांच के दौरान पुलिस ने पुराना बस स्टैंड बिलासपुर स्थित एक लॉज से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बैंक से बड़ी रकम निकालने वाले बुजुर्गों एवं महिलाओं की रेकी कर, केंवाच पाउडर का उपयोग कर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।
जप्त सामग्री – पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, चार फर्जी आधार कार्ड, तीन कीपैड मोबाइल फोन, केंवाच पाउडर एवं 10,500 रुपये नगद जप्त किए हैं। दोनों मोटरसाइकिलें बिहार से चोरी कर फर्जी छत्तीसगढ़ नंबर प्लेट लगाकर उपयोग की जा रही थीं।
पुलिस के अनुसार गिरोह द्वारा अंबिकापुर, रायगढ़, सारंगढ़ और कोरबा जिलों में भी लूट की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस पूरे अभियान में प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक सायबर थाना, जांजगीर चाम्पा, रेंज साइबर थाना से उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य एवं टीम थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सउनि राम प्रसाद बघेल तथा साइबर थाना जांजगीर चांपा – प्रआर. मनोज तिग्गा, प्र.आर. राजकुमार चन्द्रा, प्र.आर. विवेक सिंह, आर. गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, रोहित कहरा, माखन साहू, श्रीकांत सिंह, प्रतीक सिंह, आशुतोष कर्ष एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles