Uncategorized

कलेक्टर ने जनदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों की सुनी मांग एवं समस्याएं, जनदर्शन में आज कुल 74 आवेदन हुए प्राप्त …

img 20260224 wa00914736668212929485675 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को आयोजित  साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज 74 आवेदन प्राप्त हुए।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

जनदर्शन में तहसील बलौदा अंतर्गत ग्राम जर्वे ब निवासी श्रीमती रूखमणी द्वारा राजस्व प्रकरण में त्रुटि सुधार करवाने, नरेन्द्र कुमार द्वारा मुर्गी पालन करने हेतु ऋण दिलवाने, तहसील पामगढ़ के ग्राम मेऊ निवासी रामेश्वर खांडे द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने, तहसील जांजगीर अंतर्गत ग्राम बसंतपुर निवासी बिसाहू राम साहू द्वारा मुआवजा राशि दिलाने, तहसील शिवरीनारायण अंतर्गत ग्राम कचंदा निवासी श्रीमती सुमन साहू द्वारा नया राशनकार्ड बनवाने, बुटालू राम रात्रे द्वारा प्रधानमंत्री कृषक सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, तहसील अकलतरा के ग्राम बिरकोनी निवासी ललित सिंह द्वारा किसान किताब बनवाने एवं ऑनलाइन नाम दर्ज करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

Related Articles

प्रातिक्रिया दे