Uncategorized

जनहितैषी बजट में किसानों, बेरोजगारों और हर वर्ग का रखा गया ध्यान — योगेश अग्रवाल …

img 20260224 wa00057488797232984686992 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आज प्रस्तुत बजट को लेकर सांसद प्रतिनिधि योगेश अग्रवाल ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह जनहितैषी है, जिसमें किसानों, बेरोजगार युवाओं सहित समाज के हर वर्ग की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 02 24 at 07.53.42 Console Corptech

योगेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने आम जनता की अपेक्षाओं को केंद्र में रखते हुए संतुलित और दूरदर्शी बजट पेश किया है। इसमें कृषि क्षेत्र को मजबूती देने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि बजट के प्रावधानों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 14.01.54 Console Corptech

सांसद प्रतिनिधि ने आगे कहा कि यह बजट विकास और समावेशन का संदेश देता है, जिससे प्रदेश के हर वर्ग को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि बजट के प्रभावी क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ प्रगति के नए आयाम स्थापित होगा।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे