Uncategorized

सीसीटीवी कैमरे से लैस हुआ चांपा रेलवे स्टेशन, लगाए गए 23 कैमरे …

images2831298273898632989817395 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। चांपा रेलवे स्टेशन में आए दिन यात्रियों के समान चोरी के साथ ही अवैध मादक पदार्थ और आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए अब रेलवे प्रबंधन ने बिलासपुर मंडल के 9 स्टेशन में 344 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। अब स्टेशन की निगरानी इन्हीं कैंमरों पर होगी। रेलवे अफसरों ने बताया की मंडल रेल प्रशासन यात्रियों को बेहतर सूविधाएं और सुरक्षा प्रदान करने के प्रति गंभीर है। मंडल के विभिन्न स्टेशनों से प्रतिदिन हजारों यात्री यात्रा करते हैं और यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेल सुरक्षा बल, आरपीएफ और जीआरपी के पास है। इस दिशा में मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो रेलवे परिसरों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने में मदद कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से रेलवे सुरक्षा बल के कंट्रोल रूम से स्टेशनों की गतिविधियों और सुरक्षा पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।यह पहल यात्रियों की सुरक्षा को और अधिक सुदुढ़ करने के लिए उठाया गया है। जिससे आपराधिक और संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम में मदद मिलेगी।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console Corptechmahendra Console Corptech

सीसीटीवी कैमरे से यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था होगी ज्यादा पुख्ता।चांपा जंक्शन रेलवे स्टेशन में 23 सीसी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता से स्टेशनों में अपराध में कमी, यात्रियों और उनके सामानों की सुरक्षा में वृद्धि, और संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम संभव होगी। इसके अलावा ये कैमरे साक्ष्य संग्रहण करने में भी मदद करेंगे,जिससे पुलिस कार्रवाई को सुगम बनाया जा सकेगा। साथ ही इन कैमरों की मदद से स्टेशनों में यातायात को सुव्यवस्थित करने और भीड़ प्रबंधन में भी सहायता मिलेगी।

rajangupta Console Corptech

Related Articles