Uncategorized

मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली में हुंकार, पंकज शुक्ला के नेतृत्व में पहुँचे युवा कांग्रेसी …

img 20251215 wa0040780728088526102742 Console Corptech


जांजगीर-चांपा। मोदी सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए कांग्रेस द्वारा आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़ो” महारैली में शामिल होने जिले के युवा कांग्रेसी नेता दिल्ली के रामलीला मैदान पहुँचे। इस महारैली में जिले के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला के नेतृत्व में भाग लिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

महारैली में देशभर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव और जनता के मताधिकार की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan Console Corptech

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता की आवाज को दबाने की कोशिशों के खिलाफ कांग्रेस और युवा कांग्रेस सड़क से संसद तक संघर्ष करती रहेगी।

महारैली में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव गौरव सिंह, आकाश तिवारी, भूपेंद्र यादव, आकाश सिंह, लाला जायसवाल, महेंद्र कश्यप, अंशु रजक, ओमप्रकाश साहू, संस्कार सिंह राठौर, विक्रम कारके, सिद्धार्थ राठौर, अविनाश यादव, सागर यादव, अशोक बर्मन, बबला यादव, खगेन्द्र तिवारी, दिनेश कश्यप, जय विनोद, सत्येंद्र सहित जिले के बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Related Articles