Uncategorized

गैस की समस्या को लेकर एजेंसियों में उमड़ी भीड़, आपूर्ति नहीं कर पा रहे संचालक …

img 20260319 wa00037180278999030944642 Console Corptech

जांजगीर-चांपा। एलपीजी गैस की समस्या को लेकर जिले के डीलर्स अच्छे खासे परेशान हैं। एक ओर उपभोक्ताओं को समय पर गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर एजेंसियों को समय पर सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो पाने से अच्छे खासे परेशान है। ऐसे में सुबह सिलेंडर से लदा ट्रक के आते ही ग्राहक टूट पड़ रहे हैं और वे आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर 25 दिन में देने का नियम होने से बड़ा परिवार भी संकट के दौर से गुजर रहा है। क्योंकि एलपीजी गैस बड़े परिवार में 25 दिन से पहले समाप्त हो जा रहा है। उपभोक्ताओं के मुताबिक वे गैस की बुकिंग करा रहे हैं लेकिन उन्हें ओटीपी नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते उन्हें गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एजेंसी के संचालक जब तक ओटीपी नहीं मिल रहा है तब तक गैस सिलेंडर नहीं दे रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 10 13 at 10.02.11 Console CorptechWhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.36 Console Corptech

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय में तकरीबन 15 हजार उपभोक्ता है। इंडेन की मुख्य एजेंसी चांपा में होने से चांपा से गैस की सप्लाई जांजगीर में की जाती है। वहीं जिला मुख्यालय में एचपी की गैस एजेंसी है। जहां भी गैस सिलेंडर की सप्लाई सीमित कर दी गई है। इसके चलते दोनों की एजेंसियों में उपभोक्ताओं की कतार लगी रहती है। सुबह जैसे ही गैस सिलेंडर की गाड़ी आती है। वैसे ही ग्राहक टूट पड़ते हैं। भीड़ इतनी बढ़ी रहती है कि पलक झपकते ट्रक में भरा सिलेंडर खत्म हो जाता है।

WhatsApp Image 2026 03 12 at 21.38.37 Console Corptechrajan 1 Console Corptech

शादी घर, भागवत कथा वाले घरों में बढ़ी दिक्कत – जिनके घरों में शादी हो रही या फिर भागवत कथा का आयोजन हो रहा है ऐसे घरों में गैस सिलेंडर के बजाए लकड़ी से भोजन बन रहा है। क्योंकि गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। ऐसे घरों के आयोजन कर्ता अपने स्तर से गैस सिलेंडर की आपूर्ति करा रहे हैं। फिर भी पर्याप्त सिलेंडर नहीं मिलने से वे लकड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे