



जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ, सट्टा खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना नवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र के ग्राम रोगदा में छापा मारकर जुआ खेल रहे 10 जुवाड़ियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस ने जुवाड़ियों के कब्जे से ₹9,000 नकद और तास पत्ती बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रोगदा में जुआ खेले जाने की सूचना पर नवागढ़ पुलिस ने दबिश दी। मौके पर तास पत्ती से जुआ खेलते हुए 10 लोग पकड़े गए। सभी आरोपी ग्राम रोगदा और थाना नवागढ़ क्षेत्र के निवासी हैं।


1.नकुल कश्यप उम्र 35 वर्ष रोगदा थाना नवागढ़
- हरप्रसाद साहू उम्र 48 वर्ष रोगदा थाना नवागढ़
- शरीफ मोहम्मद रोगदा थाना नवागढ़
- अनीष कश्यप उम्र 24 वर्ष रोगदा थाना नवागढ़
- चितरंजन सारवा उम्र 52 वर्ष रोगदा थाना नवागढ़
- कलेश्वर वैष्णव उम्र 40 वर्ष रोगदा थाना नवागढ़
- गौरी शंकर उम्र 50 वर्ष
- तिरीथ राम सारवा रोगदा थाना नवागढ़
- राम कुमार साहू उम्र 42 वर्ष रोगदा थाना नवागढ़
- सियाराम साहू उम्र 42 वर्ष रोगदा थाना नवागढ़
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश सेंडे एवं थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।








